शाहजहांपुर, मार्च 4 -- क्षेत्र के गांव बेहटा सनवात निवासी फूलचंद ने बताया 28 फरवरी की शाम पडोस के ओमप्रकाश , ओमप्रकाश की पत्नी गायत्री देवी , मोहित विनीता पकड़िया मल्हपुर निवासी रमन व पंकज ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में भाभी बिंद्रा को गंभीर चोटें आई। आरोप लगाया है कि जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक रवि करन सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...