बलरामपुर, जुलाई 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली की पुलिस ने शुक्रवार को करीब दो माह पहले केवलपुर गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 35 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और चोरी से जुड़ा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले और एक चोरी के जेवर खरीदने व गलाने की तैयारी करने वाला सुनार शामिल है। मामले में गिरोह के तीन अन्य फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को केवलपुर निवासी धर्मराज तिवारी ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया था कि 12-13 मई की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर करीब 70 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर...