बेगुसराय, अप्रैल 22 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। ग्राम पंचायत सिहमा के वार्ड संख्या पांच में मंगलवार की देर रात अचानक घर में आग लगने से पांच जिंदा बकरी, एक बाइक, दो साइकिल,15 कुंतल करीबन गेहूं, चावल नगदी रुपया, 20 हजार कीमत की रूई समेत अन्य सामान जलकर राख हो गये। पीड़ित मोहम्मद इब्राहिम की पत्नी शहनाज खातून ने बताया कि आधी रात में घर में आग लगी। हमलोग बगल में गर्मी के कारण बाहर में सोए हुए थे। आग की लपटे तेज हुई तो आधी रात को तो देखने के बाद शोर मचाने लगी जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक मेरा सारा सामान जेवरात से लेकर कपड़े अनाज जिंदा मेरे जीविका के आधार पांच बकरियां जल गई। शहजादी खातून ने बताया कि किस्त का उठाया हुआ 50 हजार नगद राशि भी जल गई। उन्होंने बताया कि तकरीबन कुल मिलाकर पांच लाख से ऊपर का सामान जलकर राख हो गया है। इसकी सूचना अंचल अधिकारी...