गंगापार, अप्रैल 8 -- सरायममरेज थाना क्षेत्र के लोहगजरी कटरा में मंगलवार देर रात लगभग एक बजे छप्पर नुमा मकान में भीषण आग लग गई, इससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। खानपुर डांडी लोहगजरी कटरा निवासी प्यारेलाल बिंद पुत्र बाल गोविंद के छप्पर नुमा घर में अचानक आग लग गयी। उस समय परिवार के सभी सो रहे थे। अचानक आग लगने पर जब तक परिवार के लोग जागे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझ पाई। घर के अंदर रखा दो बाइक, एक जनरेटर, चार साइकिल, एक ठेला, चौदह क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल सरसों सहित अन्य गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। वहीं आग बुझाने में प्यारेलाल, अच्छे कुमार, राजेश कुमार, सत्यदेव, कंचना झुलस गई। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी प्रतापपुर ले जाया गया। ग्राम प्रधान ने प...