फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के शेख इनायत अली मोहल्ले में शनिवार को एक घर में आग लग गयी। इससे गृहस्थी का सामान जल गया। मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के चक्कर में आस पास के पांच लोंग हल्का झुलस गये। इस मोहल्ले के निवासी विनोद सक्सेना के घर में आग लग गयी। इस पर मोहल्ले के लाग आग बुझाने के लिए मोहल्ले केलोग दौड़ पड़े। जानकारी पुलिस को हुयी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मकान के अंदर रसोई में आग लगी हुयी थी। रसोई के दरवाजे लकड़ी के थे और मकान की छत लकड़ी की बनी थी जिस कारण छत में लगी लकड़ी के जल ल्जाने के कारण छत गिर गयी। घर के अंदर बंधे कुत्ते की आग से जलने से मौत हो गयी। फैली आग को देखते हुए दमकल को सूचना दी गयी लेकिन दमकल वहां तक पहुंचने में मुश्किल थी। मोहल्ले वालेां ने मुश्किल से आग पर काबू पाय...