बाराबंकी, मई 26 -- फतेहपुर। घुंघटेर थाना क्षेत्र के हाजीपुर में सोमवार देर रात एक घर में लगी आग में 17 बकरियां जलकर मर गईं। एसडीएम कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर राजस्व टीम गांव पहुंची। हलका लेखपाल राकेश कुमार ने पीड़ित रामदुलारे रावत के परिवार से मिल कर क्षति आकलन किया। रामदुलारे व उनकी पत्नी यूपीएसआईडीसी की फैक्ट्री में काम करते हैं। अग्निकांड से परिवार के समक्ष जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान के सहयोग से भोजन आदि की व्यवस्था की गई। अग्निकांड में मरी बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित को अहेतुक सहायता के रूप में नियमानुसार धन जारी कर दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर बकरियों की मौत का मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...