बरेली, मई 20 -- भमोरा।दलित के घर में आग लग गई, जिसमें तमाम घरेलू सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग बुझाई।गांव कुंडरिया इकलासपुर के नरेश पाल ने बताया कि सोमवार शाम खाना खाने के बाद वह परिवार सहित छत पर सो गए। रात 11 बजे अचानक उनके मकान में आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं, तब परिवार ने शोर मचा दिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने शुरू कर दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक नरेश पाल और उसके भाई नन्हे लाल की भी एक बाइक, एक साइकिल, एक सिलाई मशीन, एक स्प्रे मशीन, घर में रखे कपडे, बर्तन, गेहूं और जानवरों के खिलाने का भूसा आदि लाखों रुपए का सामान जल चुका था। यह भी पढ़ें- घर में लगी आग में लाखों रुपए का सामान जला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...