उन्नाव, अप्रैल 17 -- सोहरामऊ, संवाददाता। झोपड़ीनुमा घर जलता दीपक गिरने से मंगलवार रात लगी आग में झुलसी साढ़े तीन वर्षीय मासूम ने गुरुवार को दमतोड़ दिया। घरवाले हैलट में इलाज के बाद उसे लेकर घर लौट रहे थे।थानाक्षेत्र के दर्शनखेड़ा निवासी संदीप कुमार पुत्र भरोसे लोधी लखनऊ में मजदूरी करता है। रोजाना रात में लौटता है। घर में लाइट न होने से परिवार रात में दीपक के उजाले में रहता है। पत्नी लक्ष्मी मंगलवार रात करीब नौ बजे अपनी साढ़े तीन वर्षीय बेटी को अंदर बिस्तर पर लिटाकर रोती दो वर्षीय बेटी को लेकर चुप कराने बाहर निकली। इतने में उसके घर के अंदर जलता हुआ दीपक गिर गया, जिससे घर में आग लग गई। यह भी पढ़ें- शार्टसर्किट से मकानों में लगी आग, दुधमुही बच्ची की जिंदा जलकर मौत झोपड़ीनुमा घर थोड़ी ही देर में आग की लपटों से घिर गया। बच्ची के अंदर लेटे होने...