आजमगढ़, फरवरी 23 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार के देवारा खास राजा गांव के महावल पूरा में रविवार रात अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। इस दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। आग की चपेट में आने से दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। चार अन्य झुलस गए। इसके साथ ही बाइक, साइकिल, सिलाई मशीन सहित गृहस्थी के अन्य सामान जल गए। रौनापार के देवारा खास राजा (महावल का पुरा) निवासी दया साहनी के घर से सटी हुई मड़ई है। रविवार रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लग गई। जब तक परिवार के लोगों को जानकारी होती तब तक आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। परिवार के लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। मकान से आग की लपटें निकलने लगीं। आग की जद में आने से गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे आग और बढ़ गई। घटना के बाद गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। घंटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.