देहरादून, मार्च 1 -- हरिद्वार। ज्वालापुर के सीतापुर में एक घर में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान घर की किचन से आग की लपटे उठने लगी। साथ ही घर से काला धुआं उठाने लगा। आसपास के लोगों ने घर में लगी आग को काबू करने की कोशिश की। लेकिन आग विकराल होती गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घर में आग लगने की सूचना फायर टीम को दी। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने किचन में लगी आग को काबू किया। एसएफओ बीरबल सिंह ने बताया कि फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घरेलू समान फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि पूरी तरह से जल गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.