चतरा, जनवरी 3 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के एक घर में शनिवार को आग लग जाने से खाद्यान्न सहित सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जाता है कि घर प्रखंड मुख्यालय के शूकर महतो के पुत्र संतोष दांगी का है। संतोष परिवार के साथ शनिवार की सुबह घर में ताला बंद कर कहीं घूमने चले गए थे। इस बीच करीब साढ़े ग्यारह बजे घर से धुआं निकलते किसी ग्रामीण ने देखा। इसके पश्चात शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जब तक पहुंच पाते, तब तक घर में रखा चावल, गेहूं, धान, वस्त्र सहित अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। घर में आग लगने का कारण बोरसी की आग बताई जा रही है। स्थानीय युवक संतोष दास, दीपक कुमार, कार्तिक राना, मुकेश कुमार, संतोष निराला के सूझबूझ से आग फैलने से रोका गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवा यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानका...