बलरामपुर, मार्च 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के ललिया थाना क्षेत्र के त्रिकौलिया गांव में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिसमें विधवा महिला सोनापति पासवान का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग तेजी से फैलने के कारण घर में रखा समस्त सामान इसकी चपेट में आ गया। अग्निकांड में घर में रखा थ्रेसर, चार-पांच कुंतल अनाज, जेवरात, बर्तन, कपड़े सहित अन्य गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। साथ ही मकान के ऊपर लगा टीन शेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। घटना के समय आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लपटें काफी विकराल हो चुकी थीं।सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि पीड़िता के पति का लगभग तीन माह...