फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- अमृतपुर। किराचन गांव में सुबह एक घर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इससे घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें तीन मवेशी झुलस गये। किराचन गांव के अमर सिंह खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे और इसी दौरान उनके घर पर आग लग गयी इससे घरेलू सामान राख हो गया। आग कैसे लगी इसको लेकर पता नहीं लग सका है। पुलिस को सूचना दी गयी है। पैतृक भूमि पर सड़क बनवाने की शिकायतशमसाबाद।अचानकपुर गांव के मुकेश कुमार ने अपनी पैतृक भूमि पर जबरन सड़क बनवाये जाने का आरेाप लगाते हुये एसडीएम से शिकायत की है। यह भी पढ़ें- चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग में तीन लोग झुलसे, एक गंभीर मुकेश का कहना है कि उनके खेत में सड़क निकलवायी जा रही है जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मा...