सीतापुर, फरवरी 11 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर के भवानीपुर में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। छोटे सिलेंडर पर खाना बनाते समय घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर अधेड़ की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के समय वह घर में अकेले थे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भवानीपुर निवासी मजदूर रामनाथ (51) घर में अकेले रह रह थे। पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बच्चे घर से कुछ दूरी पर अलग रहते हैं। मंगलवार रात रामनाथ छोटे वाले गैस सिलेंडर पर घर में खाना बना रहे थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस बीच सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। रामनाथ लपटों के बीच फंस गए। दरवाजे के नीचे लपट और चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.