लखीमपुरखीरी, मई 12 -- थाना क्षेत्र के चम्पापुर गांव में शनिवार रात घर के भीतर रखे लाखों रुपये कीमत के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मितौली ग्राम पंचायत के चम्पापुर गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी ममता ने सोमवार को मितौली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीती 10 मई की रात वह परिवार के साथ घर की छत पर सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए और कमरे के अंदर खूंटी पर टंगी लेडीज पर्स से उठा ले गए। यह भी पढ़ें- आभूषण व नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस जिसमें लाखों के जेवर रखे हुए थे। जेवर निकाल कर चोर पर्स घर के बाहर खलिहान में फेंक गए। महिला ने बताया कि पर्स में लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर ...