आरा, अप्रैल 24 -- -नवादा थाने के मौलाबाग मोहल्ले से पुलिस ने हथियार सहित किशोर को पकड़ा -किशोर के घर कपड़े की आलमारी से मिला एक देसी कट्टा और एक एयरगन आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक किशोर को घर में दोस्त का अवैध हथियार रखना महंगा पड़ गया। घर से एक देसी पिस्टल और एक एयरगन मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में किशोर और उसके दोस्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। किशोर का दोस्त नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी। पुलिस के अनुसार नवादा थाने की दारोगा चुनमुन कुमारी रात गश्ती में थी। तभी क्रॉस मोबाइल पुलिस की ओर से सूचना मिली कि मौलाबाग नाला मोड़ मोहल्ले में एक घर में अवैध हथियार छुप...