घर में रखा कीटनाशक खाने से तीन साल के बालक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। घर में खेलते समय ऑटो चालक के तीन साल के बेटे ने कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज ले आया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत होते ही मां की चित्कार देख लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजन शव लेकर घर चले गए। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के किठौली गांव निवासी शिवदत्त पांडेय ऑटो चलाता है। उसका तीन साल का बेटा बुधवार दोपहर घर में खेल रहा था। इस दौरान उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी पट्टी ले गए। वहां डॉक्टरों उसे उल्टी कराने का प्रयास किया। बाद में हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी मां की हालत देखकर बेटे की मौत की जानकारी देने से बचते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.