नई दिल्ली, जुलाई 4 -- स्किन केयर में सीरम इस्तेमाल करने के कई फायदे होते हैं। इसका टेक्सचर हल्का होता है और इसमें एक्टिव तत्व ज्यादा मात्रा में होते हैं, इसलिए यह त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाते हैं। स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रेट करने के अलावा सीरम चेहरे पर चमक बढ़ाने में मदद करता है। वैसे तो मार्केट में ढेरों सीरम आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो एक अच्छा सीरम घर पर भी तैयार कर सकते हैं। यहां हम घर में मौजूद 4 से 5 चीजों का सीरम बनाने का तरीका बता रहे हैं। ये नाइट स्किन केयर में इस्तेमाल किया जा सकता है। सीखिए, घर पर सीरम बनाने का तरीका। घर पर नेचुरल सीरम बनाने की सामग्री 1-2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल आधा बड़ा चम्मच ग्लिसरीन 2 विटामिन ई कैप्सूल 1 बड़ा चम्मच अलसी का जेल यह भी पढ़ें- आलू का रस बनेगा स्किन का बेस...