बांदा, अप्रैल 21 -- स्मार्ट प्रीपेड मीटर ने भीषण गर्मी में लोगों को परेशान कर रखा है। बैलेंस खत्म होने पर अचनाक बिजली गुल हो जा रही है और रिचार्ज के बाद भी तुरंत नहीं आ रही है। इसे लेकर लोगों का विरोध तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा ही विरोध यूपी के बांदा में शादी वाले घर में देखने को मिला है। यहां के मटौंध के उजरेहटा गांव में सोमवार को बारात की निकासी की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक बिजली काट दी गई। घर में लोग गर्मी से बेहाल होने लगे। इस पर आक्रोशित दूल्हा बैंडबाजा और बारात लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गया। मनमाने बिल और आए दिन कटौती का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर दूल्हे न सिर्फ डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा बल्कि यह भी कहा कि वह बिना बिजली वाले घर में अब दुल्हन को कैसे लाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि सो...