कन्नौज, जून 8 -- ठठिया संवाददाता।एक हृदय विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। जब दो दिन से बुजुर्ग की बहन से फोन से बात नहीं हुई तो बहन ने बुजुर्ग के पड़ोस में रहने वाले युवक को फोन कर बुजुर्ग का पता लगाने के लिए कहा तो युवक ने बुजुर्ग की मौत होने की सूचना दी। थाना क्षेत्र के भिखनीपुर्वा गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र शुक्ला पुत्र जगदीश प्रसाद शुक्ला अपने ही बड़े मकान में मृत अवस्था में पाए गए। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत लगभग दो दिन पहले हो चुकी थी, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार मृतक की बहन ने जब लगातार दो दिनों तक फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को फोन कर अपने भाई का हालचाल देखने के लिए कहा। युवक जब बुजुर्ग के घर पहुँचा और बाहर से झांकक...