जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर, संवाददाता। टेल्को थाना अंतर्गत मनीफिट स्थित मंडल बस्ती इलाके में शुक्रवार की सुबह घर में मुर्गी घुसने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष (कृष्णा यादव) के अनुसार, उनके पड़ोसी सुमन गुप्ता और विकास कुमार के साथ पहले से ही अक्सर कहासुनी होती रहती थी। मंगलवार को भी नोकझोंक हुई थी। आज विवाद उस समय बढ़ गया जब सुमन गुप्ता की मुर्गी उनके घर में घुस गई। मुर्गी को भगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गयी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि सुमन गुप्ता और विकास कुमार ने रॉड, ईंट और डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में कृष्णा यादव, उनके बेटे अंकुश कुमार, लवकुश कुमार और बेटी नेहा कुमारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अंकुश कुमार अपने पिता को बचाने के दौरान गंभीर रूप से जख्मी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.