हमीरपुर, मार्च 26 -- राठ। आसपास के कई जनपदों में आपराधिक वारदातों की वजह से हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज एक वृद्ध का दो दिन पुराना शव उसी के घर में बरामद होने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है। मझगवां थाना क्षेत्र के गिरवर गांव निवासी 66 वर्षीय लखन अहिरवार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध आसपास के थानों के साथ ही पड़ोसी जनपद महोबा में आपराधिक मामले कायम हैं। वृद्धावस्था होने और दिव्यांगता की वजह से लखन घर पर ही रहने लगा था। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास लखन का शव उसी के घर के अंदर बरामद होने से हड़कंप मच गया। दो दिन से लखन किसी को दिख भी नहीं रहा था। घर से दुर्गंध उठने की वजह से आसपास के लोगों को शंका हुई तो उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.