घर में मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
सीतामढ़ी, अगस्त 31 -- सोनबरसा। भुतही थाना क्षेत्र के मढिया पंचायत स्थित तिलंगही वार्ड तीन में सोमवार को एक विवाहिता का शव उसके घर में बेड पर मिला। मृतका की पहचान तिलंगही निवासी हरिशंकर महतो की पत्नी शोभा देवी (30) के रूप में हुई है। वह कन्हौली थाना क्षेत्र के इंदरवा निवासी बिलट महतो की पुत्री थी। मृतका के नाक से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर मायके के लोग पहुंचे तो घर में ससुराल पक्ष का कोई सदस्य नहीं था। आरोप है कि ससुराल के लोग दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गए। घटना की सूचना मिलने पर भुतही थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के भाई का आरोप मृतका के भाई नारायण कुमार ने ससुराल वालों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.