घर में मां के साथ सो रहे आठ साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, मां को भी किया घायल
लखीमपुरखीरी, जून 5 -- लखीमपुर के निघासन कोतवाली क्षेत्र के तारानगर गांव में गुरुवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर में मां के साथ सो रहे आठ वर्षीय बालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी मां पर भी जानलेवा हमला किया गया। घायल महिला का निघासन सीएचसी में इलाज चल रहा है।
गांव में हमला महिला ने हमलावरों की पहचान अपने चचेरे देवरों के रूप में की है। तारानगर गांव निवासी ज्ञानदेवी पत्नी रामप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात वह अपने आठ वर्षीय बेटे रवि के साथ घर में मच्छरदानी लगाकर सो रही थीं। रात करीब दो बजे आहट होने पर उनकी आंख खुली तो चारपाई के पास चचेरे देवर सियाराम और हरेराम खड़े दिखाई दिए। आरोप है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, एक आरोपी ने उन्हें पकड़ लिया और दूसरे ने धारदार हथियार से उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.