मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- बोचहां। राघो मझौली गांव में शनिवार को महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका राजमिस्त्री उपेंद्र राम की 40 वर्षीया पत्नी रीना देवी थी। उपेंद्र राम शाम में काम पर से लौटे तो घर में पत्नी का शव देखकर दंग रह गए। रीना देवी को चार बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थानेदार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...