फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- नवाबगंज। नगर के नेहरू नगर में रविवार तड़के एक मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर में रखा कीमती सामान और नकदी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। नेहरू नगर निवासी रामनरेश के घर में रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। उस वक्त परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे, जबकि रामनरेश का पुत्र कमल कमरे के अंदर सो रहा था। कमरे से धुआं और लपटें उठती देख परिजनों में हड़कंप मच गया। कमल के दादा रामसेवक ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। आग लगने से रामनरेश के पिता ने बताया कि घर में आग लगने से लगभग 30 हजार की नगदी, रजाई-गद्दे, कुर्सी, टेबल और पहनने के कीमती कपड़े, घर के फर्नीचर व अन्य सामान जल गया। शोर सुनकर दौड़े पड़ोसियों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद ...