फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- संकिसा, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री की घर में हालत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी। अनुमान लगाया जा रहा है कि हृदयगति रुकने से मौत हुयी है। मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के उनासी गांव निवासी 55 वर्षीय मुनीशा देवी की घर में हालत बिगड़ गयी इस पर उनकी शनिवार को मौत हो गयी। वह बीएलओ का कार्य भी कर रही थी। उनके पति खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उनके एक पुत्र और दो बेटियां हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...