नई दिल्ली, अगस्त 7 -- घर में चाउमीन, मंचूरियन, स्प्रिंग रोल कुछ भी बन रहा हो बड़ों से लेकर छोटे तक चिली सॉस की डिमांड करते हैं। और हर बार इसे बाजार से खरीदते हैं तो एक बार इस रेसिपी को नोट कर लें। जिसकी मदद से बिना ज्यादा समय खर्च किए और सफाई के साथ घर में ही ताजी मिर्चों से आप चिली सॉस बनाकर रेडी कर सकती हैं। बाजार वाली अनहेल्दी, ज्यादा प्रिजरवेटिव्स डली चिली सॉस के मुकाबले इसका टेस्ट ज्यादा फ्रेश और बढ़िया लगता है। तो बस फटाफट नोट कर लें चिली सॉस बनाने की रेसिपी।चिली सॉस बनाने की सामग्री 200 ग्राम फ्रेश हरी मिर्च (हल्के हरे रंग की) आठ से दस लहसुन की कलियां एक बड़े साइज का प्याज छह चम्मच विनेगर दो चम्मच चीनी नमक स्वादानुसारचिली सॉस बनाने की रेसिपी तीखा पसंद करने वाले चिली सॉस ज्यादा खाते हैं लेकिन मार्केट वाले चिली सॉस ज्यादातर खट्टे होत...