सोनभद्र, मार्च 23 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने अपने घर में ही बडे़र से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय परिवार के सभी लोग महुआ बीनने के लिए गए थे। लौट कर घर वापस आने पर उन्होंने उसे दुपट्टे से लटका देखा। बभनी थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव निवासी बलदेव के मुताबिक सोमवार की भोर में परिवार केसभी लोग पास में ही महुआ बीनने के लिए घर से निकल गए। घर में उसकी चचेरी बहन 23 वर्षीय सुखमन पुत्री स्व. अमरजीत अकेली थी। महुआ बीनने के बाद जब लोग सुबह 10 बजे के आसपास घर पहुंचे तो देखा कि उसकी चचेरी बहन घर में ही बडे़र से दुपट्टे के सहारे लटक रही है। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.