कौशाम्बी, फरवरी 23 -- पिपरी थाने के मखदूमपुर निवासी अमरनाथ प्रजापति मजदूरी के साथ पशुपालन का कार्य करते हैं। रोज की तरह वह रविवार रात मवेशियों को चारा खिलाकर घर के अंदर बांधकर सो गए थे। देर रात चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और बकरी-बकरा खोल ले गए। सुबह जब वह पशुओं को देखने पहुंचे तो दोनों मवेशी गायब मिले। तलाश के बाद भी सुराग न लगने पर उन्होंने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...