गंगापार, मई 5 -- तिलईबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलई घीनपुर निवासी ऐनुद्दीन अपनी बकरियों को घर के सामने बने कच्चे मकान में रोजमर्रा की तरह बांध कर बाहर से ताला बंद कर दिए। मंगलवार को सुबह जब परिवार उठा तो देखा कि ताला गायब था बकरियां नहीं थीं। डायल 112 नम्बर को सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ऐनुद्दीन ने बताया लगभग पच्चीस हजार मूल्य की उसकी बकरियां चोरी हुई है। पीड़ित ने मऊआइमा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...