हापुड़, अप्रैल 26 -- नगर के मोहल्ला मंडी चोब निवासी आकाश ने बताया कि उनके घर पर गाय का पालन होता है। गाय को उन्होंने अपने घर में बांधी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को नगर निवासी युवक उनके घर घुस गया और चोरी से गाय को खोल कर ले जाने लगा। गाय की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए तो देखा कि युवक गाय को लेकर जा रहा था। उसने शोर मचाया तो आरोपी गाय को छोड़ कर भाग गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...