अलीगढ़, अगस्त 3 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में बंधक बनाकर किशोर से युवक ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस रखा था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह रविवार को बाजार गई थी। इसी बीच पड़ोस का ही एक युवक घर पर आ गया। 14 वर्षीय बेटे को बातों में बरगला कर कमरे में बंधक बना लिया। उसके साथ कुकर्म कर डाला। विरोध करने पर हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वह घर लौटी तो बेटा जमीन पर पड़ा था। यह देख उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पवन कुमार के खिलाफ मु...