गिरडीह, दिसम्बर 21 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव स्थित एक घर से अहिल्यापुर पुलिस ने फांसी के फंदे से झूलते हुए एक महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान अहिल्यापुर गांव निवासी सुनील रजक की 27 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रुप में की गई है। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सुनीता देवी ने अपने ही घर में साड़ी को फांसी का फंदा बनाकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। शनिवार की दोपहर मृतका के पति सुनील रजक काम से वापस घर लौटे तब उन्होंने अपनी पत्नी को आवाज लगाई। पत्नी के द्वारा जवाब नहीं देने पर वह रुम के अंदर गए, तब उन्होंने अपनी पत्नी का शव फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। सुनील रजक शव को देखकर हो हल्ला करने लगे। हो हल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.