सोनभद्र, मई 21 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के धौठा टोला में गुरुवार को एक व्यक्ति का घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। वह नगर पंचायत डाला में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। डाला चौकी क्षेत्र के धौठा टोला निवासी 45 वर्षीय इंद्र कुमार पुत्र स्व. प्रहलाद कुमार डाला नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। गुरुवार की सुबह मृतक का चचेरा भाई प्रवीण उसे जगाने के लिए घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। इंद्र कुमार रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया और तत्काल निजी अस्पताल ल...