आगरा, मार्च 16 -- कोतवाली क्षेत्र के बडौदा गांव में घर में ही एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बडौदा गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय यशवेंद्र पुत्र जचन सिंह निवासी बडौदा के रूप में की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात लगभग नौ बजे युवक नशे में घर आया था। घर में उसका पत्नी से विवाद भी हुआ। इसके बाद पत्नी घर के बाहर निकल गई और रातभर अपने परिवारीजनों के साथ ही रही। सुबह सात बजे वह घर आई तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.