आगरा, जून 22 -- थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव सनौडी में रविवार दोपहर की दोपहर एक घर के कमरे में फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार की दोपहर सनौडी गांव से एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद थाना प्रभारी चंचल सिरोही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पहचान 42 वर्षीय अवधेश पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी सनौडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अवधेश के तीन बच्चे हैं, जिनमें बेटी आराध्या, बेटे अभय ...