कुशीनगर, मई 20 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के दोमाठ गांव में मंगलवार की रात एक युवक मच्छरदानी को लेकर हुए घरेलू विवाद के बाद निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार को सुबह करीब छह बजे समझाने-बुझाने और नई मच्छरदानी दिलाने का आश्वासन मिलने के बाद युवक नीचे उतरा, तब जाकर प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

घरेलू विवाद का कारण दोमाठ गांव निवासी सागर मुसहर पुत्र प्रेम मुसहर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। देर रात करीब 10 बजे वह घर वापस लौटा। इसी दौरान घर में प्रवेश करते समय बगल में लगी उसकी भाभी की मच्छरदानी किसी कारणवश फट गई। इस बात से नाराज भाभी ने उसे खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी और तत्काल नई मच्छरदानी लाने की ...