उन्नाव, फरवरी 16 -- उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के गजौली गांव में सोमवार सुबह एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गजौली गांव निवासी 18 वर्षीय प्रियंका, पुत्री स्वर्गीय रमेश यादव, हरीवंश राय बच्चन पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुबह घर की सफाई की गई थी और दूध भी दिया गया था। घटना के समय छात्रा की मां और भाई घर पर ही मौजूद थे। हालांकि, मौत के कारणों के बारे में परिजन स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।...