घर में फंदे से लटका मिला चाय दुकानदार का शव
उन्नाव, अगस्त 10 -- उन्नाव, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा गांव स्थित घर में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में चाय दुकानदार का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मगरवारा गांव के रहने वाले 18 वर्षीय हिमांशु पुत्र राम कुमार चाय की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार रविवार रात वह घर पर ही था। रात में परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह परिजन जब कमरे की ओर पहुंचे तो हिमांशु का शव फंदे से लटका मिला। यह देखते ही घर में परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.