औरैया, अगस्त 19 -- थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में बुधवार सुबह 17 वर्षीय इंटर की छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़ा तो घटना की जानकारी हुई। परिजन छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बीरपुर निवासी 17 वर्षीय सीता इंटर की छात्रा थी। बुधवार सुबह उसका भाई कृष्णा मां सुलेखा को दिखाने के लिए कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल गया था। इस दौरान सीता घर पर अकेली थी। बताया गया कि इसी बीच सीता की बड़ी बहन किशोरी ने पड़ोस में रहने वाली चाची रजनी देवी को फोन कर सीता से बात कराने के लिए कहा। रजनी जब घर पहुंचीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवा...