गाजीपुर, मार्च 30 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर के भीखमराय पट्टी में सोमवार की सुबह नवविवाहिता ने साड़ी का फंदा गले में डालकर छत की पटनी से झूल कर आत्महत्या कर ली। मृतका के बड़े पिता ललन यादव ने पति समेत छह लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह गांव के भीखमराय पट्टी में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आग की तरह फैल गई। मृतका के बड़े पिता लल्लन यादव पुत्र रामरती यादव निवासी बीरपुर थाना भांवरकोल ने गहमर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि भाई रमाशंकर यादव पुत्र शिवपूजन यादव की 20 वर्षीय लड़की निशा की शादी लक्ष्मण यादव पुत्र रामचंद्रिका यादव गहमर पट्टी भीखमराय के साथ बीते 24 फरवरी को हुई थी। शादी के सात दिन ब...