आजमगढ़, मार्च 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौवरार देवारा गांव में मंगलवार को एक महिला का शव घर में फंदे से लटकता मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी 30 वर्षीय मानी यादव पत्नी श्रीराम यादव मंगलवार को घर में अकेली थी। दोपहर में पति गाय के लिए चारा लेने के लिए खेत चले गए थे। घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। वह पत्नी को आवाज लगाने लगे। काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद आस-पास के लोग आ गए। रोशनदान से देखा तो टीनशेड की पाइप से रस्सी के सहारे मानी का शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर पाकर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। एक साल पहले मानी की शादी हुई थी। उसके बच्चे नहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...