महाराजगंज, फरवरी 6 -- चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौक के गुरु गोरक्षनाथ नगर में बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 17 वर्षीया किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। वार्ड निवासी हरेंद्र राव उर्फ सुक्खल पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर उनकी बेटी और उसकी दादी मौजूद थीं। परिजनों के अनुसार किशोरी भी विवाह समारोह में परछावन के लिए जाना चाहती थी, लेकिन मना किए जाने पर वह घर पर ही रह गई। रात को जब परिजन शादी समारोह से लौटे और उसको आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने दादी से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ स्पष्ट नहीं बता सकीं। इसके बाद परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे और दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। उसका शव फंदे से लटक ...