लखीमपुरखीरी, जनवरी 6 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर निवासी अजय पाल की 20 वर्षीय पत्नी नीरज ने सोमवार देर शाम घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। नीरज घर में अकेली थी। उसने घर के बरामदे में साड़ी से फंदा बनाकर झूल गई।परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...