पूर्णिया, जुलाई 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरंगा थाना के शक्तिनगर स्थित एक घर में किशोरी की लाश मिली है। पुलिस के पहुंचने तक लाश फंदे से झूल रही थी। मृतका की पहचान कटिहार जिले की बरारी थाना क्षेत्र की निवासी महालक्ष्मी मुर्मू (17) के रूप में की गई है। वह एक प्राइवेट स्कूल के टीचर के घर पर रह कर मेड का काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि गृहस्वामी अपने परिवार के साथ कटिहार किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। घर में मेड अकेली थी। गुरूवार देापहर आस पड़ोस के लोगों ने घर में किसी की हलचल नहीं देखी तो उन्हें शक हुआ। लेागों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस की टीम जब घर पुहंची तो किशोरी की लाश फंदे से झूलते देखी। जिसके बाद एफएसएल की टीम को सूचना दी गई। टीम ने घर से एफएसएल साक्ष्य इकट्ठा किया। सूचना पर गृहस्वामी पूर्णिया पुहंच गए ...