इटावा औरैया, मार्च 28 -- सहसों थाना क्षेत्र के भदौरियनपुरा गांव में शुक्रवार शाम एक महिला का शव घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सहसों थाना क्षेत्र के भदौरियनपुरा गांव निवासी 32 वर्षीय रानी देवी पत्नी स्व. अनोद कुमार का शव शुक्रवार शाम करीब सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। रानी देवी का मायका बकेवर थाना क्षेत्र के करौंधी गांव में है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के भाई बबलू अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने रानी का शव फंदे पर लटका देखा। बबलू ने बताया कि दो दिन पहले करौंधी गांव में उनकी भतीजी की शादी...