बदायूं, मार्च 12 -- उसहैत, संवाददाता। विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। खेत से लौटे पति ने दरवाजा खोलकर देखा तो पत्नी को फंदे पर लटका पाया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मंसा नगला का है। यहां रहने वाले शरदवीर की पत्नी मेनका का शव बुधवार शाम घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। तीन साल पहले शरदवीर की शादी शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के गांव कबरा की रहने वाली मेनका के साथ हुई थी। बुधवार शाम करीब चार बजे शरदवीर खेत से घर लौटा तो कमरे में पत्नी को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर...