सहारनपुर, मार्च 31 -- सहारनपुर। महानगर के मोहल्ला शाहमदार में एक युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत से परिजनों कोहराम मच गया। पता लगते ही नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस की शुरआती जांच में सामने आया कि युवक मानसिक तनाव में था, जिसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। युवक के आत्महत्या करने की वजह घरेलू विवाद भी कारण माना जा रहा है। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहमदार निवासी कैफ उर्फ अमन (20) पुत्र मोहम्मद तौफीक अपने चाचा तौकीर के यहां बचपन से रहता था। पुलिस के मुताबिक, कैफ रोजाना की तरह रविवार की रात अपने कमरे में सो गया था। सुबह जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। कैफ के चाचा और परिवार ...