बाराबंकी, जून 20 -- जैदपुर, बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी में जैदपुर कस्बा के लोधपुरवा मोहल्ले में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के कमरे में लटकता मिला शव। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कस्बा के मोहल्ला लोधपुरवा में शनिवार की सुबह मोहनलाल का परिवार खेत पर चल गए थे। घर में कोई नहीं था। जब परिवार के सदस्य पूर्वाह्न में खेत से घर वापस लौटे तो देखा कि पिंकी (17) पुत्री मोहनलाल का शव घर के कमरे में फंदे पर लटक रहा है। पिंकी का शव लटकता देख परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। इस बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहंुच गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट...